- Hindi News
- मनोरंजन
- 'यादें' में पीले स्कूटर पर होगी डॉ. प्रीति की धमाकेदार एंट्री, बोलीं छवि पांडे- "इससे बेहतर एंट्री क...
'यादें' में पीले स्कूटर पर होगी डॉ. प्रीति की धमाकेदार एंट्री, बोलीं छवि पांडे- "इससे बेहतर एंट्री की उम्मीद नहीं थी"
मुंबई। सोनी सब के लोकप्रिय शो 'यादें' में अभिनेत्री छवि पांडे की एंट्री होने जा रही है। वह शो में डॉ. प्रीति देशमुख का किरदार निभा रही हैं, जिसकी एंट्री न सिर्फ स्टाइलिश होगी, बल्कि कहानी में भी बड़ा बदलाव लेकर आएगी।
अपने इस खास सीन को लेकर छवि पांडे ने कहा, "हर कलाकार चाहता है कि उसकी एंट्री दर्शकों को हमेशा याद रहे और मेरे लिए इससे ज्यादा मज़ेदार एंट्री की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। सेट पर स्कूटर चलाते ही मुझे डॉ. प्रीति के आत्मविश्वासी और खुशमिज़ाज व्यक्तित्व का एहसास हो गया। शुरुआत में मैं थोड़ी नर्वस थी, लेकिन कुछ ही देर में यह मेरे सबसे मज़ेदार शूट्स में से एक बन गया। मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इस एंट्री का उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमने इसकी शूटिंग के दौरान लिया।"
छवि पांडे की एंट्री के साथ अब डॉ. देव और डॉ. सृष्टि के रिश्ते में भी नए मोड़ आने की उम्मीद है, जिससे शो का रोमांच और बढ़ने वाला है।
'यादें' का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर किया जाता है।
