'घर सिर्फ चार दीवारें नहीं, यादों और अपनों का संसार होता है' : करुणा पांडे

मुंबई। सोनी सब के लोकप्रिय शो 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में अब कहानी भावनात्मक मोड़ पर पहुंच गई है। आने वाले एपिसोड्स में पुष्पा और उनका परिवार अपने घर को बचाने की हरसंभव कोशिश करता है, लेकिन आखिरकार नीलामी में रहस्यमयी बोली लगाने वाली कादंबरी घर खरीद लेती है। इसके बाद वर्षों की मेहनत और यादों से जुड़े अपने घर को छोड़ने की मजबूरी पूरे परिवार के लिए बड़ा भावनात्मक झटका बन जाती है।

शो में पुष्पा का किरदार निभा रहीं करुणा पांडे ने कहा कि उनके लिए घर सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं होता।

यह भी पढ़े - "सच्चा गुरु सिर्फ कौशल नहीं, बल्कि चरित्र और आत्मविश्वास भी गढ़ता है" : जितेन लालवानी

उन्होंने कहा, "घर कभी सिर्फ चार दीवारें नहीं होता, उसमें परिवार का प्यार, त्याग और वर्षों की यादें बसती हैं। पुष्पा के लिए अपना घर खोना सबसे बड़ा भावनात्मक झटका है। यह पूरे परिवार के लिए बेहद कठिन समय है। उनके बच्चे घर बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, इसलिए अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों का हौसला बढ़ाएं और घर वापस पाने की लड़ाई लड़ें। मुझे पुष्पा की यही बात सबसे ज्यादा पसंद है कि वह सबसे मुश्किल हालात में भी उम्मीद नहीं छोड़ती। उनका विश्वास है कि चाहे परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो, नई शुरुआत का रास्ता हमेशा होता है।"

अब देखने वाली बात होगी कि क्या पुष्पा अपना घर दोबारा हासिल कर पाएगी या कादंबरी की साजिश उसके परिवार की मुश्किलें और बढ़ा देगी।

'पुष्पा इम्पॉसिबल' का प्रसारण सोमवार से शनिवार, रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर किया जाता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का आरोप: सिया, सोनम के बाद अब समिता का मामला चर्चा में प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का आरोप: सिया, सोनम के बाद अब समिता का मामला चर्चा में
कटिहार। प्रेम प्रसंग में हत्या के चर्चित मामलों के बीच बिहार से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेलवे...
ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाएगा कुशल्स का नया '9 टू शाइन' वर्कवियर ज्वेलरी कलेक्शन
'यादें' में पीले स्कूटर पर होगी डॉ. प्रीति की धमाकेदार एंट्री, बोलीं छवि पांडे- "इससे बेहतर एंट्री की उम्मीद नहीं थी"
लगातार पीठ दर्द को न करें नजरअंदाज, समय पर जांच से टल सकती है बड़ी बीमारी
Axis Bank Q1 FY2027: एक्सिस बैंक का मुनाफा 23% बढ़कर ₹7,114 करोड़, डिपॉजिट और लोन ग्रोथ में भी मजबूत प्रदर्शन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.