- Hindi News
- बिजनेस
- रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.11 प्रति डॉलर पर पहुंचा
रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.11 प्रति डॉलर पर पहुंचा
On
मुंबई। कमजोर अमेरिकी मुद्रा और विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 83.11 पर पहुंच गया।
सोमवार को रुपया 83.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.18 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 252.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
खबरें और भी हैं
Latest News
18 Jan 2026 19:55:30
सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर क्षेत्र के खरीद और दरौली घाटों के बीच घाघरा नदी पर बने पीपा पुल के समीप रविवार...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
