- Hindi News
- बिजनेस
- स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो के दो नए ड्यूल-टोन रंग लॉन्च, सिर्फ 200 यूनिट होंगी उपलब्ध
स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो के दो नए ड्यूल-टोन रंग लॉन्च, सिर्फ 200 यूनिट होंगी उपलब्ध
जमशेदपुर। स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी प्रीमियम सेडान स्लाविया मोंटे कार्लो के लिए दो नए ड्यूल-टोन रंग विकल्प शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे पेश किए हैं। कंपनी इन विशेष रंगों वाली कारों की सिर्फ 200 यूनिट ही बाजार में उतारेगी। यह संस्करण 1.0 टीएसआई ऑटोमैटिक और 1.5 टीएसआई डीएसजी वैरिएंट में उपलब्ध होगा।
आकर्षक डिज़ाइन और प्रीमियम फीचर्स
नई स्लाविया मोंटे कार्लो में ब्लैक्ड-आउट एक्सटीरियर, मोंटे कार्लो की विशेष स्टाइलिंग, ब्लैक-रेड इंटीरियर थीम और फीचर-लोडेड केबिन दिया गया है। नए ड्यूल-टोन रंग इसे पहले से अधिक आकर्षक बनाते हैं।
दो इंजन विकल्प
कार में दो टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं—
1.0 लीटर TSI इंजन
115 पीएस की पावर
178 एनएम टॉर्क
6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
1.5 लीटर TSI इंजन
150 पीएस की पावर
250 एनएम टॉर्क
7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
1.5 टीएसआई इंजन में एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कम लोड पर दो सिलेंडर बंद कर ईंधन की बचत करती है। बेहतर थर्मल दक्षता के लिए इसमें प्लाज़्मा-कोटेड सिलेंडर लाइनर्स भी दिए गए हैं।
मोटरस्पोर्ट विरासत से जुड़ी पहचान
स्कोडा ने बताया कि मोंटे कार्लो एडिशन उसकी लंबे समय से चली आ रही मोटरस्पोर्ट विरासत को दर्शाता है। हाल ही में स्कोडा की पांच कारों ने कोयंबटूर के कोस्ट ट्रैक पर रिकॉर्ड समय में रिले लैप पूरा कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई थी।
कंपनी का कहना है कि नए रंग विकल्पों के साथ स्लाविया मोंटे कार्लो स्टाइल, प्रदर्शन और विशिष्टता का बेहतरीन संयोजन पेश करेगी।
