उत्तराखंड में सुरंग के भीतर बड़ा हादसा: दो ट्रालियों की टक्कर, 100 से अधिक घायल

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर संचालित टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएचडीसी) की निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में मंगलवार रात गंभीर हादसा हो गया। सुरंग के भीतर कर्मचारियों और श्रमिकों के आवागमन के लिए उपयोग की जा रही दो ट्रालियां आपस में टकरा गईं, जिससे दोनों पलट गईं।

इस दुर्घटना में 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त ट्राली में करीब 110 इंजीनियर, कर्मचारी और श्रमिक सवार थे, जो शिफ्ट समाप्त कर लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामान ला रही ट्राली के ब्रेक फेल होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

घायलों में से 42 को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर और 17 को विवेकानंद चिकित्सालय, पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकांश घायल बिहार, ओडिशा और झारखंड के निवासी हैं।

हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। परियोजना के तहत पीपलकोटी के हाट गांव से हेलंग तक 13.5 किमी लंबी सुरंग का निर्माण चल रहा है, जिसमें से करीब 7 किमी कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य बीते 10 वर्षों से जारी है और इसमें लगभग 2,000 कार्मिक दिन-रात कार्यरत हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिफ्ट बदलते समय एक ट्रैक पर दो ट्रालियों का संचालन किया जा रहा था। इसी दौरान ब्रेक फेल होने से सामान वाली ट्राली कर्मचारियों को ले जा रही ट्राली से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रालियां पलट गईं और कई लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार रात में ही जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हाल जाना। निर्माण कंपनी एचसीसी के परियोजना प्रबंधक विनोद सिंह ने कहा कि एक ही ट्रैक पर दो ट्रालियों का चलना लापरवाही है और मामले की जांच की जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है, हालांकि पांच लोगों को अधिक चोटें आई हैं। प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के निर्देश दे दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.