Uttrakhand News: शराब के नशे में पति ने उतारा पत्नी पर कहर, बेरहमी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से रविवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बीएचईएल सेक्टर-5 स्थित लेबर कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही देर में उसे हिरासत में ले लिया।

कहासुनी के बाद वारदात

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम घनश्याम है। रविवार रात उसका पत्नी मंजू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मंजू बार-बार भविष्य का हवाला देकर पति की बात मानने से इनकार कर रही थी। इस पर गुस्से में आकर शराब के नशे में धुत घनश्याम ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद वह भाग निकला।

आरोपी का बैकग्राउंड

बताया गया है कि घनश्याम पहले भेल में संविदा कर्मी था। वर्तमान में वह सिडकुल की एक निजी कंपनी में काम कर रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी को भेल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। मृतका के पिता की तहरीर पर घनश्याम के अलावा उसके भाई रोहिताश और भतीजे सौपिन के खिलाफ भी हत्या और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस दिल दहला देने वाली घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.