उत्तराखंड में शिक्षकों की AI साक्षरता बढ़ाने के लिए SCERT और Kotak Education Foundation में समझौता

देहरादून, सितंबर 2026: उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन (KEF) ने राज्य में शिक्षकों की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) साक्षरता और दक्षता बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य डिजिटल और तकनीक-सक्षम शिक्षा को मजबूत करना है।

समझौते के तहत SCERT उत्तराखंड, विशेष रूप से उसका आईटी विभाग, और KEF मिलकर शिक्षकों के लिए AI आधारित कंटेंट तैयार करेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन पाठ्यक्रम विकसित करने, तकनीकी सहायता देने तथा पाठ्यक्रमों के कार्यान्वयन और प्रसार पर भी काम किया जाएगा। विकसित पाठ्यक्रमों को DIKSHA, यूके ई-सृजन और मिशन कर्मयोगी जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की योजना है।

‘AI कोर्स फॉर एजुकेटर्स’ होगा लागू

साझेदारी के तहत KEF, SCERT के साथ मिलकर राज्य के शिक्षकों के लिए ‘AI Course for Educators’ को अनुकूलित कर लागू करेगा। पाठ्यक्रमों में AI और उभरती डिजिटल शिक्षण पद्धतियों को शामिल किया जाएगा, ताकि शिक्षक कक्षा में तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल कर सकें।

इस पहल के जरिए विद्यार्थियों की कक्षा में भागीदारी बढ़ाने, शिक्षकों के पेशेवर विकास को मजबूत करने और सीखने के परिणामों में सुधार लाने पर जोर दिया जाएगा।

SCERT उत्तराखंड की निदेशक (अकादमिक) बंदना गर्ब्याल ने साझेदारी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राज्य के शिक्षकों, विशेष रूप से दूरस्थ जिलों में कार्यरत शिक्षकों तक AI-सक्षम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़े संसाधन पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सहयोग बेहतर शिक्षण, विद्यार्थियों में नवाचार और भविष्य के लिए तैयार कक्षाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

महाराष्ट्र मॉडल को उत्तराखंड में विस्तार

KEF की ओर से बताया गया कि महाराष्ट्र में SCERT के साथ साझेदारी में विकसित मराठी AI पाठ्यक्रम ‘एजुकेटर्स के लिए AI साथी’ पहले से DIKSHA प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके जरिए महाराष्ट्र में 7.5 लाख से अधिक शिक्षकों तक पहुंच बनाई जा चुकी है। अब इसी राज्य-स्तरीय मॉडल को उत्तराखंड के शिक्षकों तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा।

KEF की COO जयश्री रमेश ने कहा कि हर शिक्षक को भविष्य के लिए जरूरी तकनीकी उपकरण और कौशल उपलब्ध कराना तथा हर बच्चे को भविष्य के लिए तैयार शिक्षक देना संस्था का लक्ष्य है।

एमओयू हस्ताक्षर समारोह में SCERT की निदेशक (अकादमिक एवं अनुसंधान एवं प्रशिक्षण) बंदना गर्ब्याल, उप निदेशक विनोद मथुरा, सहायक निदेशक डॉ. के.एन. बिजल्वाण, आईटी विभाग से रमेश प्रसाद बडोनी तथा KEF की COO जयश्री रमेश, मिलिंद पांडे और दीपक पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.