Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर महिला शिक्षक संघ, बलिया ने जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संघ की जिलाध्यक्ष किरण भारती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों से जनपद के शिक्षण संस्थानों में छठ पूजा के दिन अवकाश प्रदान करने की मांग की।

अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि छठ पूजा जनपद में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे में पर्व के अवसर पर शिक्षण संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए, ताकि शिक्षक और कर्मचारी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकें।

यह भी पढ़े - Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

प्रतिनिधिमंडल की मांग पर अधिकारी द्वय ने उचित एवं सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहीं महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारी

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष किरण भारती के साथ जिला महामंत्री प्रियंका सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी शर्मीला सिंह, दुबहड़ ब्लॉक अध्यक्ष विजेता सिंह और मनियर ब्लॉक अध्यक्ष अंजू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.