- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, मिट्टी लदे 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
बलिया में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, मिट्टी लदे 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
बलिया। जनपद में अवैध खनन और उपखनिजों के अनधिकृत परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। 13 नवंबर की देर रात करीब डेढ़ बजे सुखपुरा थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान साधारण मिट्टी से लदे छह ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। जांच में वैध खनन संबंधी दस्तावेज और परिवहन पास नहीं मिलने पर सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया।
खनन विभाग के अनुसार, यह मामला उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली, 2021 के नियम 3 एवं 72(6) तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(4) के तहत दंडनीय है।
कार्रवाई के तहत सभी छह ट्रैक्टर-ट्रॉली तत्काल प्रभाव से जब्त कर अग्रिम आदेश तक सुखपुरा थाने की पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन और उपखनिजों के अनधिकृत परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
