- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बिल्थरारोड, बलिया: शिक्षाधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कल्याण के लिए कार्यरत संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना देवी को करीब 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस संबंध में संगठन की जिला टीम गुरुवार शाम बिल्थरारोड बस स्टैंड के पीछे स्थित उनके आवास पर पहुंची और सहयोग की प्रक्रिया के लिए बैंक खाते समेत आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए।
प्रदेश के लाखों शिक्षक परिवारों की मदद करता है संगठन
टीचर्स सेल्फ केयर टीम प्रदेश के 4 लाख 30 हजार से अधिक शिक्षाधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का संगठन है। संस्था अपने किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उसके आश्रित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान करती है।
संगठन के अनुसार, पिछले माह प्रदेश के 20 परिवारों को करीब 50-50 लाख रुपये की सहायता दी गई थी। इस माह 15 अक्टूबर से दोबारा सहायता प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत टीएससीटी से जुड़े प्रदेश के करीब 80 प्रतिशत सदस्य प्रत्येक दिवंगत सदस्य के परिवार को 15-15 रुपये का सहयोग देंगे। इस माह जारी होने वाली सहायता सूची में दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना देवी का नाम भी शामिल रहेगा।
‘पूरे प्रदेश के शिक्षक परिवार की तरह आपके साथ खड़े हैं’
दिवंगत शिक्षक के आवास पर पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही पत्नी मीना देवी और बच्चों साक्षी, सौम्या तथा श्रेयांस को ढांढस बंधाया।
इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेकानंद ने फोन पर मीना देवी से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में प्रदेशभर के शिक्षक परिवार के सदस्य की तरह उनके साथ खड़े हैं।
इस मौके पर प्रभाकर तिवारी, सतीश सिंह, चंद्रशेखर पासवान, सतीश मेहता, लालजी यादव, संजय कन्नौजिया, राजेश जायसवाल, अब्दुल अंसारी, संजीव वर्मा, आशुतोष तरुण पांडे, आमिर शमशाद, सुरेश कुमार, आलोक सिंह, नीतीश त्रिपाठी, जितेंद्र यादव, रवि गुप्त सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
