- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रतसड़ कला के वार्ड नंबर-4 में दबंगों की मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आशा देवी को बचाने के लिए हरेन्द्र राजभर की 40 वर्षीय पत्नी निराशा देवी मौके पर पहुंचीं, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में निराशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज
पुलिस ने हीरालाल राजभर की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 352, 351(3), 324(4), 333, 296(b), 303(2), 110, 109(1) और 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी और विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान पुलिस को निराशा देवी की इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिली। इसके बाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी।
तीन नामजद आरोपी हिरासत में
क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृतका के परिजनों से बातचीत की। मामले में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
