अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?

उत्तर प्रदेश, नवंबर 2026: अनमोल टीवी का शो ‘हमारी राधा’ अपनी दिलचस्प कहानी, रिश्तों के उतार-चढ़ाव और नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। आगामी एपिसोड में करवाचौथ के त्योहार के बीच कहानी एक खतरनाक मोड़ लेगी, जहां गिरधर की जान खतरे में पड़ जाएगी और राधा उसे बचाने के लिए आगे आएगी।

कहानी में राधा (सिमरन कौर) करवाचौथ के व्रत के दौरान सरगी खाती है, तो उसे गिरधर (अक्षय म्हात्रे) के साथ बिताए पुराने पल याद आने लगते हैं। इन यादों से वह भावुक हो जाती है। दूसरी ओर, शनाया (वैदेही नायर) गिरधर के साथ सरगी मनाती है। राधा की मेहंदी खराब करने के इरादे से शनाया उसमें गिरधर के नाम की जगह अपना नाम लिखवा देती है, जिससे राधा की परेशानी और बढ़ जाती है।

यह भी पढ़े - ‘हनुमान अंश’ के साथ सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया पर शुरू होगा नया अध्याय, 27 नवंबर को सोनी लिव पर होगी रिलीज

त्योहार की खुशियां उस समय भयावह रूप ले लेती हैं, जब शनाया चुपके से गिरधर के घर में आग लगा देती है। धुएं से भरे कमरे में गिरधर फंस जाता है और उसकी जान पर बन आती है। इसी बीच, राधा अनजाने में गिरधर के घर की ओर बढ़ जाती है। अब सवाल यह है कि क्या वह समय रहते गिरधर तक पहुंचकर उसकी जान बचा पाएगी?

सिमरन कौर ने साझा किए राधा के भावनात्मक सफर के बारे में विचार

राधा का किरदार निभा रहीं सिमरन कौर कहती हैं, “करवाचौथ भावनाओं, विश्वास और प्यार से जुड़ा त्योहार है। इस साल इस त्योहार ने राधा के मन में गिरधर के साथ बिताए पलों की यादें ताज़ा कर दी हैं, जिससे वह काफी भावुक हो जाती है। लेकिन, तभी हालात अचानक बदल जाते हैं और गिरधर की जान खतरे में पड़ जाती है। वह अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ती है।”

अक्षय म्हात्रे ने बताया गिरधर के सामने आने वाली मुश्किलों के बारे में

गिरधर का किरदार निभा रहे अक्षय म्हात्रे कहते हैं, “गिरधर ऐसी स्थिति में फंस जाता है, जहां उसकी जान खतरे में है। इस मुश्किल घड़ी में राधा के साथ उसका रिश्ता भी एक नई परीक्षा से गुजरता है। हालात ऐसे बन जाते हैं कि राधा उसे बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देती है, वहीं शनाया की हरकतें कहानी में एक और नया मोड़ ले आती हैं।”

क्या राधा गिरधर को आग से बचा पाएगी? क्या इस घटना के पीछे की सच्चाई सबके सामने आ पाएगी? इन सवालों के जवाब जानने के लिए देखिए ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी का पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’।

‘हमारी राधा’ हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.