Ballia News: मनियर में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने डीजे किया सीज

बलिया: जिले के मनियर थाना क्षेत्र के मुडियारी गांव में 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने कथित तौर पर डीजे की तेज आवाज के बीच बच्ची के अचानक रोना बंद करने की बात कही है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही संबंधित डीजे को सीज कर दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के अनुसार, 13 नवंबर को मनियर थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि मुडियारी गांव निवासी रमेश गौंड की बहन अपनी 20 दिन की पुत्री को लेकर सो रही थी। इसी दौरान डीजे बजाते हुए कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, इसी बीच बच्ची का अचानक रोना बंद हो गया।

यह भी पढ़े - बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा

बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी रो नहीं रही है। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि नवजात के शव को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया स्थित मोर्चरी हाउस भेजा गया है। मामले में संबंधित डीजे को सीज कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बच्ची की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: मनियर में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने डीजे किया सीज Ballia News: मनियर में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने डीजे किया सीज
बलिया: जिले के मनियर थाना क्षेत्र के मुडियारी गांव में 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने...
Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.