Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया। 15 और 16 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छठ घाट पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

lucknow-chhath-puja-2026-cm-yogi-prabhunath-rai-bhojpuri-samaj-(7).jpg

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा और पवन सिंह चौहान, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी तथा नम्रता पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

lucknow-chhath-puja-2026-cm-yogi-prabhunath-rai-bhojpuri-samaj-(1).png

सीएम योगी ने बताया छठ महापर्व का महत्व

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व को प्रकृति की उपासना, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और भारतीय सनातन परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताया। उन्होंने भोजपुरी समाज की ओर से भोजपुरी भाषा और लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

lucknow-chhath-puja-2026-cm-yogi-prabhunath-rai-bhojpuri-samaj-(4).jpg

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व ने न केवल देश में बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वहीं, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए अखिल भारतीय भोजपुरी समाज और आयोजकों को बधाई दी।

lucknow-chhath-puja-2026-cm-yogi-prabhunath-rai-bhojpuri-samaj-(1).jpg

इस अवसर पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय और अम्बरीश राय ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

lucknow-chhath-puja-2026-cm-yogi-prabhunath-rai-bhojpuri-samaj-(3).jpg

भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने अपने स्वागत भाषण में भोजपुरी भाषा, लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए समाज की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

lucknow-chhath-puja-2026-cm-yogi-prabhunath-rai-bhojpuri-samaj-(6).jpg

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने, भोजपुरी अकादमी की कार्यकारिणी गठित करने और भोजपुरी भाषियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग उठाई। इसके साथ ही छठ महापर्व पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग भी की।

lucknow-chhath-puja-2026-cm-yogi-prabhunath-rai-bhojpuri-samaj-(8).jpg

प्रभुनाथ राय ने कहा कि भोजपुरी समाज पिछले कई वर्षों से भाषा और संस्कृति के संरक्षण के साथ छठ महापर्व को देशभर में पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

200 कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

छठ महापर्व के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। 15 नवंबर को दोपहर दो बजे शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम 16 नवंबर की सुबह आठ बजे तक चलता रहा। इसमें करीब 200 कलाकारों ने छठ गीत, भोजपुरी लोकगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने पारंपरिक छठ गीतों और लोकप्रिय लोकगीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर छठ घाट तालियों से गूंज उठा।

भोजपुरी फिल्म अभिनेता पंकज केसरी ने भोजपुरी संवादों और छठ महापर्व की महत्ता से जुड़ी प्रस्तुति दी। मुंबई से आई बॉलीवुड गायिका हनी प्रिया ने छठी मइया के भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए। वहीं, वाराणसी की लोक गायिका तनु प्रियंका सिंह ने अपने देसी भोजपुरी अंदाज में पारंपरिक छठ गीतों से समां बांधा। अन्य कलाकारों ने भी लोक संगीत और छठ गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

lucknow-chhath-puja-2026-cm-yogi-prabhunath-rai-bhojpuri-samaj-(5).jpg

विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां सम्मानित

आयोजन के दौरान प्रशासन, समाजसेवा, चिकित्सा, बैंकिंग, पत्रकारिता और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई विभूतियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव आवास एवं नगर विकास पी. गुरु प्रसाद, लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी, संयुक्त पुलिस आयुक्त बब्लू कुमार, आरएमएल संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, निदेशक सूचना विशाल सिंह, नगर आयुक्त गौरव कुमार और डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय सहित कई अधिकारी शामिल रहे।

इसके अलावा पद्मश्री मालिनी अवस्थी, लोक गायिका तनु प्रियंका सिंह, भोजपुरी अभिनेता पंकज केसरी और बॉलीवुड गायिका हनी प्रिया समेत बैंकिंग, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया गया।

20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के मुताबिक, इस वर्ष लखनऊ में छठ महापर्व के दौरान करीब 15 से 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, देशभर में लगभग 35 से 40 करोड़ लोगों द्वारा छठ पर्व मनाए जाने का दावा किया गया।

आयोजन को सफल बनाने के लिए भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने करीब दो महीने तक तैयारियां कीं। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम लखनऊ, लखनऊ विकास प्राधिकरण, सिंचाई, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संचालन आत्मप्रकाश और मनीष पंडित ने किया। राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय ने भोजपुरी समाज के पिछले वर्षों के कार्यों की जानकारी दी, जबकि राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, अधिकारियों, कलाकारों, पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज...
Chhath Puja News: पीलीभीत में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठी मइया की आराधना
Ballia News: दरोगा संदीप प्रजापति आत्महत्या मामले में युवती गिरफ्तार, पत्नी की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई
Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव थाने के 28 वर्षीय एसआई संदीप कुमार प्रजापति की मौत
Ballia Road Accident News: नगरा में पेड़ से टकराई कार, आईआईएम के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार दोस्तों की मौत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.