- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां म...
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
रसड़ा, बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दर्दनाक हादसे ने छठ पूजा की खुशियों को मातम में बदल दिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर पट्टी दक्षिण अंतर्गत सड़ौली गांव में मिट्टी गिराकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से घर के पास खेल रही चार वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजन आनन-फानन में सृष्टि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रसड़ा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
छठ पूजा की तैयारियों के बीच पसरा मातम
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र राम सूरत में निजी काम करते हैं और छठ पर्व मनाने के लिए चार-पांच दिन पहले ही घर आए थे। परिवार में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं और माहौल खुशियों से भरा था। लेकिन सृष्टि की असमय मौत ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।
जिस घर में छठ पूजा की रौनक थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। मासूम की मौत से स्वजनों का करुण-क्रंदन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
