- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- Lucknow News : फर्जी आईपीएस बनकर पुलिस पर रौब झाड़ रहा था युवक, सैल्यूट कराने की कोशिश के बाद खुली प...
Lucknow News : फर्जी आईपीएस बनकर पुलिस पर रौब झाड़ रहा था युवक, सैल्यूट कराने की कोशिश के बाद खुली पोल
On
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर पुलिस पर रौब झाड़ने वाले एक युवक की असलियत सामने आ गई। फर्जी आईपीएस पहले चाय विक्रेता से विवाद में उलझा और बाद में पुलिसकर्मियों पर अपनी धौंस जमाने लगा, लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी।
यह भी पढ़े - Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
पूछताछ और जांच के दौरान युवक की बातें संदिग्ध लगीं, जिसके बाद पुलिस ने उसकी पड़ताल की। जांच में उसका आईपीएस अधिकारी होने का दावा झूठा निकला और उसकी पूरी हकीकत सामने आ गई।
फर्जी पहचान के जरिए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ लखनऊ के महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
16 Jun 2026 12:25:51
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के यमुनानगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मेजा थाना...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
