Prayagraj Triple Murder Case: चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के यमुनानगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट-पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह तीनों के खून से सने शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और इलाके में दहशत का माहौल है।

चारपाई पर सोते समय किया गया हमला

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 70 वर्षीय श्यामलाल उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी मंजू देवी और कल्लू की भाभी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात तीनों अपने कच्चे मकान के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने ईंट या भारी पत्थर से उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़े - UP Politics : 2027 चुनाव से पहले सपा ने तेज किया पीडीए आरक्षण मुद्दा, प्रयागराज में जारी की बुकलेट

सुबह शव मिलने से मचा हड़कंप

मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने जब घर के बाहर तीनों शव पड़े देखे तो चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. अजय पाल शर्मा, डीसीपी गंगानगर विवेक चंद्र यादव और एसीपी मेजा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में लूटपाट की आशंका कम नजर आ रही है, क्योंकि घर में रखा सामान सुरक्षित मिला है। पुलिस आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि करीब एक महीने पहले परिवार की एक युवती घर छोड़कर चली गई थी, जिसे लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। पुलिस इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है।

कई टीमें गठित

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है। सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस तिहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में भय और शोक का माहौल 

खबरें और भी हैं

Latest News

Prayagraj Triple Murder Case: चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी Prayagraj Triple Murder Case: चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के यमुनानगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मेजा थाना...
Agra News : तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, युवक की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव
Lucknow News : फर्जी आईपीएस बनकर पुलिस पर रौब झाड़ रहा था युवक, सैल्यूट कराने की कोशिश के बाद खुली पोल
आज का राशिफल : जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, कैसा रहेगा आपका दिन
Ballia News : बाबा बालखंडी नाथ धाम में शिव महापुराण कथा का भव्य समापन, 2029 में फिर होगा आयोजन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.