Sony SAB का ‘हस्तिनापुर के वीर’ महाभारत के अनदेखे पहलुओं को करता है जीवंत

मुंबई: भारतीय संस्कृति और परंपरा में महाभारत का विशेष स्थान रहा है। इसके पात्र, संघर्ष और जीवन संदेश सदियों से लोगों को प्रेरित करते आए हैं। इसी विरासत को एक नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत कर रहा है सोनी सब का नया धारावाहिक ‘हस्तिनापुर के वीर’, जो महायुद्ध की कहानी से आगे बढ़कर महाभारत के महान पात्रों के बचपन, उनके रिश्तों और जीवन को आकार देने वाले निर्णयों को दर्शाता है।

इस धारावाहिक की सबसे बड़ी विशेषता इसके कलाकारों का प्रभावशाली अभिनय है। तोरल रसपुत्रा ने माता कुंती के किरदार में संवेदनशीलता और ममता को खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। वहीं मनीष वाधवा भीष्म पितामह के रूप में त्याग, कर्तव्य और दृढ़ता की मिसाल बनकर सामने आते हैं। चंदन आनंद ने शकुनि के जटिल और चतुर व्यक्तित्व को बारीकी से पर्दे पर उतारा है। पांडवों और कौरवों की भूमिका निभा रहे युवा कलाकार भी अपने स्वाभाविक अभिनय से कहानी को और प्रभावशाली बनाते हैं।

यह भी पढ़े - Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत को याद कर भावुक हुए निर्माता कमल जैन, साझा की अनदेखी तस्वीर

‘हस्तिनापुर के वीर’ केवल अपने दमदार अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि शानदार लेखन, भव्य सेट्स और आकर्षक वेशभूषा के लिए भी खास है। यह धारावाहिक प्रेम, परिवार, प्रतिद्वंद्विता, अनुशासन और नियति जैसे विषयों को आधुनिक दर्शकों की भावनाओं से जोड़ता है और पौराणिक कथा को मानवीय मूल्यों की प्रेरक यात्रा के रूप में प्रस्तुत करता है।

शो की एक और खास बात यह है कि यह पूरे परिवार को साथ बैठकर देखने और चर्चा करने का अवसर देता है। माता-पिता और बच्चे महाभारत की सीखों को वर्तमान जीवन से जोड़ सकते हैं, जिससे यह सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि पीढ़ियों के बीच सांस्कृतिक संवाद का माध्यम भी बन जाता है।

‘हस्तिनापुर के वीर’ के जरिए सोनी सब एक बार फिर सार्थक और पारिवारिक मनोरंजन की अपनी पहचान को मजबूत कर रहा है। यह धारावाहिक महाभारत के परिचित किरदारों को एक नए भावनात्मक नजरिए से दर्शकों के सामने प्रस्तुत करता है।

देखिए ‘हस्तिनापुर के वीर’, हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.