- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने किया नवनिर्मित कलेक्ट्रेट सभागार का उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं...
Ballia News : डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने किया नवनिर्मित कलेक्ट्रेट सभागार का उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से है लैस
On
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को नवनिर्मित कलेक्ट्रेट सभागार भवन का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस सभागार में सीसीटीवी कैमरे, चार एलईडी स्क्रीन और वातानुकूलन (एसी) की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन में और अधिक सुविधा मिलेगी।
डीएम ने सभागार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को इसके बेहतर उपयोग और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए सभागार भवन के निर्माण पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं
Latest News
16 Jun 2026 06:22:34
मेष: आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और वरिष्ठ...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
