Varanasi News: प्रशासन के खिलाफ नाविकों का विरोध, गंगा में नौका संचालन बंद, पर्यटकों में मायूसी

वाराणसी: काशी के नाविक प्रशासन के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। जल पुलिस और एनडीआरएफ द्वारा उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए नाविकों ने दशाश्वमेध घाट पर सभा की और गंगा में नौका संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने नाविकों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इस बंदी से पर्यटकों को निराशा हाथ लगी।

रिहाई के बाद भी धरने पर अड़े नाविक

नाविक समाज ने अपने जेल भेजे गए साथियों की रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को नौका संचालन बंद कर दिया था।

दोपहर बाद नाविकों को रिहा कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद धरना खत्म नहीं हुआ।

विरोध का नेतृत्व कर रहे मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने प्रशासन पर लाइसेंस जारी न करने और नगर निगम द्वारा अनदेखी का आरोप लगाया।

ओवरलोडिंग के नाम पर की जा रही कार्रवाई को भी अन्यायपूर्ण बताया।

प्रशासन का पक्ष

अधिकारियों का कहना है कि नावों पर ओवरलोडिंग के मामले में मुकदमे दर्ज हैं।

कई बार नाविक समाज से बातचीत की गई, लेकिन वे अपनी मांगें बदलते रहे।

इस वजह से अब तक कोई हल नहीं निकल सका।

नाव संचालन ठप होने से गंगा में सैर करने आए पर्यटकों को मायूसी का सामना करना पड़ा। फिलहाल प्रशासन और नाविकों के बीच गतिरोध जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.