- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘भाबीजी घर पर हैं’ में बढ़ेगा हँसी और हंगामे का डोज: रोहिताश्व गौड़
‘भाबीजी घर पर हैं’ में बढ़ेगा हँसी और हंगामे का डोज: रोहिताश्व गौड़
मुंबई: एण्डटीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ में मनमोहन तिवारी का किरदार निभा रहे अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने आने वाले एपिसोड्स को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि दर्शकों को अब और ज्यादा हंसी, उलझन भरे हालात और दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि समय के साथ कॉमेडी की समझ और प्रस्तुति में भी बदलाव आया है, जिससे किरदार को और बारीकी से निभाने में मदद मिलती है। तिवारी और विभूति के बीच की प्रतिस्पर्धा और संवाद शो की हास्य शैली को खास बनाते हैं।
अभिनेता ने यह भी बताया कि अभिनेत्री शिल्पा शिंदे के साथ दोबारा काम करना सुखद अनुभव रहा है और इससे पुराने दिनों की यादें ताजा हो गई हैं।
आने वाले एपिसोड्स को लेकर उन्होंने कहा कि मौजूदा कहानी में कई अप्रत्याशित घटनाएं, गलतफहमियां और हास्यपूर्ण स्थितियां देखने को मिलेंगी, जहां तिवारी के कई प्लान नाकाम होते नजर आएंगे।
रोहिताश्व ने शो की लोकप्रियता का श्रेय इसकी सरलता, रोजमर्रा के जीवन से जुड़े हास्य और मजबूत किरदारों को दिया।
‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ का प्रसारण एण्डटीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे किया जाता है।
