Varanasi News: मान मंदिर घाट पर यात्रियों से भरी नाव पलटी, बड़ा हादसा टला

वाराणसी: मान मंदिर घाट के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बड़ी नाव ने छोटी नाव को टक्कर मार दी, जिससे छोटी नाव पलट गई। हादसे के वक्त नाव में करीब 12 से 13 यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी ने पहले से लाइफ जैकेट पहन रखी थी। टक्कर के तुरंत बाद, पास में मौजूद एक बड़ी नाव ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ और जल पुलिस सक्रिय

घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि छोटी नाव अस्सी घाट की थी और उस पर महिलाओं और बच्चों की संख्या कम थी। फिलहाल, एनडीआरएफ और जल पुलिस पलटी हुई नाव को निकालने का प्रयास कर रही है।

लाइफ जैकेट पहनने की अनिवार्यता ने बचाई जान

गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन ने पहले से ही नाव यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने के निर्देश दिए थे। इस नियम का पालन करने के कारण आज कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर कई नाविकों पर जुर्माना भी लगाया था और नावें सीज की गई थीं।

शाम 5 बजे के बाद गंगा में नाव संचालन बंद

इस घटना के बाद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने शाम 5 बजे के बाद गंगा में सभी नावों के संचालन पर रोक लगा दी है। अग्रिम आदेश तक चप्पू बोट चलाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.