Varanasi News: युवती से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। चोलापुर पुलिस ने युवती से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में बबियांव गांव निवासी किशन चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

"ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत गिरफ्तारी

गिरफ्तारी "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत की गई। इसमें पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त (सारनाथ) के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम ने सफलता हासिल की। सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को बबियांव ताला तिराहा स्थित कृष्णा मार्का ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया।

28 जनवरी को दर्ज हुई थी शिकायत

पीड़िता ने 28 जनवरी को थाना चोलापुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्त किशन चौहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो बनाई और उसे वायरल करने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर थाना चोलापुर में मुकदमा अपराध संख्या 0035/2025 दर्ज किया गया।

इन धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 509 भा.दं.वि. और आईटी एक्ट की धारा 67-A व 66-E के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम कर रहे हैं।

पुलिस टीम में ये अधिकारी शामिल

गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय और हेड कांस्टेबल मो. शकील अहमद शामिल रहे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: मिठाई बनाने के बहाने हलवाई को चाकू मारने वाले हमलावरों का फुटेज मिला, घायल ने की पहचान बलिया: मिठाई बनाने के बहाने हलवाई को चाकू मारने वाले हमलावरों का फुटेज मिला, घायल ने की पहचान
बांसडीह, बलिया: सेरिया मोड़ पर कस्बा निवासी हलवाई मुन्ना प्रसाद माली को मिठाई बनाने के बहाने बुलाकर चाकू मारने के...
बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल
बलिया: हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर गड़ासा बरामद
बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.