दो बेटों के साथ पति-पत्नी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी :  वाराणसी में गुरुवार की शाम एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चारों के शव धर्मशाला के एक कमरे में लटके मिले। मरने वालों में पति-पत्नी और दो बेटे शामिल हैं। सभी आंध्र प्रदेश से काशी विश्वनाथ का दर्शन करने आए थे।खुदकुशी की वजह क्या है? ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी के कैलाश भवन की तीसरी मंजिल पर ये घटना हुई है, जहां एक महिला और तीन पुरुषों ने फांसी लगाकर एक साथ आत्महत्या कर ली। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वाले चारों लोग आंध्रा प्रदेश के रहने वाले हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गयी।फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। 

यह भी पढ़े - रात में माता-पिता को खिलाती थी नींद की दवा, प्रेमी से मिलने जाती थी बाहर; 8वीं की छात्रा का मामला सामने आया

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.