Unnao News: नहर में मिला युवक का शव… हत्या कर फेंकने की आशंका, दोनों पैर बंधे मिले, जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव में नहर में मिला युवक का शव।

उन्नाव में नहर में युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर फेंकने की आशंका जताई। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की।

उन्नाव, बलिया तक। उन्नाव अंतर्गत सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के लिलौरी गांव स्थित शारदा नहर में रविवार दोपहर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया और उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी है। युवक के दोनों पैर बंधे होने से हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि सफीपुर कोतवाली अंतर्गत लिलौरी गांव स्थित शारदा नहर पुल के पास रविवार को ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे। चरवाहों ने नहर पुल के पास युवक का शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुल के पास भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया।

युवक सफेद शर्ट व नीला लोवर पहने हुए था और उसके दोनों पैर व कमर रस्सी बंधी हुई थी। शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसके कपड़े खंगाले तो उसकी जेब में पर्स मिली है। जिसमें 700 रुपये व आधार कार्ड मिला।

आधार कार्ड पर बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के वैरी शादीपुर गांव निवासी अवधेश (33) पुत्र गज्जू दर्ज था। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। युवक पैर बंधे होने से ग्रामीण व परिजन हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस शव को मोर्चरी भेजते हुए जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.