सोनी सब का नया शो ‘यादें’ चर्चा में, अक्षय कुमार के साथ ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में नजर आए इक़बाल खान

मुंबई, मार्च 2026 : सोनी सब के आगामी शो ‘यादें’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच शो के लीड एक्टर इक़बाल खान ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में स्पेशल अपीयरेंस देकर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

इस खास एपिसोड में इक़बाल खान के साथ उनके दोस्त और लोकप्रिय कलाकार मनीष पॉल और करण वाही भी नजर आए। तीनों की मौजूदगी से शो का मनोरंजन स्तर और बढ़ गया और पूरा एपिसोड हंसी-मज़ाक और मस्ती से भरपूर रहा।

यह भी पढ़े - सोनी सब के नए शो ‘यादें’ में इक़बाल खान के साथ काम करना गुलकी जोशी के लिए बना ‘फुल-सर्कल’ पल

इक़बाल ने अपने खास अंदाज़ में स्टेज पर अक्षय कुमार के साथ दिलचस्प बातचीत की और अपने आने वाले शो ‘यादें’ की झलक भी साझा की। मनीष पॉल और करण वाही के साथ उनकी दोस्ती और मज़ेदार सेगमेंट्स में भाग लेते हुए उनका बेहद सहज और जिंदादिल अंदाज़ देखने को मिला।

इस दौरान इक़बाल खान ने अपने किरदार डॉ. देव के बारे में भी बताया। यह किरदार एक प्रसिद्ध डॉक्टर का है, जिसकी ज़िंदगी एक हादसे के बाद अचानक बदल जाती है और उसकी याददाश्त व पहचान प्रभावित हो जाती है। इक़बाल ने बताया कि शो की भावनात्मक और परतदार कहानी ने उन्हें काफी प्रभावित किया, जो इंसानी जज़्बातों और जिंदगी में दूसरे मौके की कहानी को दर्शाती है।

अपने अनुभव साझा करते हुए इक़बाल खान ने कहा, “अक्षय सर के साथ शो पर होना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा। सेट की एनर्जी कमाल की थी और मनीष व करण के साथ शूटिंग ने इसे और भी मज़ेदार बना दिया। इतने बड़े मंच पर ‘यादें’ को प्रमोट करना शानदार है, क्योंकि यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक डॉ. देव की इस जर्नी से उतना ही जुड़ेंगे, जितना हमने इसे निभाते हुए महसूस किया।”

दर्शक इस खास एपिसोड को सोमवार, 13 मार्च 2026 रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर देख सकते हैं, जहां इक़बाल खान अक्षय कुमार के साथ ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में नजर आएंगे।

वहीं सोनी सब पर जल्द ही प्रसारित होने वाला शो ‘यादें’ भी दर्शकों के लिए एक नई और भावनात्मक कहानी लेकर आने वाला है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.