क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में

मुंबई, मार्च 2026 : सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘इत्ती सी खुशी’ अब कहानी के बेहद भावुक और अहम मोड़ पर पहुंच गया है। शो की कहानी अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कठिन परिस्थितियों में अपने परिवार और भाई-बहनों की जिम्मेदारी संभालती है।

आने वाले एपिसोड्स में अन्विता की जिंदगी एक नई कानूनी लड़ाई से गुजरती दिखाई देगी। संजय (ऋषि सक्सेना) से तलाक का फैसला लेने के बाद अब उसे अपने भाई-बहनों की कस्टडी के लिए अदालत में संघर्ष करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े - ‘भगवान शिव के दर्द को महसूस कर उसे बाहर आने देना है’ तांडव सीन की तैयारी पर बोले अविनेश रेखी

कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब कोर्ट अन्विता की आर्थिक अस्थिरता और घर के नाज़ुक माहौल को देखते हुए बच्चों की दो हफ्तों की अस्थायी कस्टडी संजय को दे देता है। संजय की स्थिर नौकरी और बेहतर परिस्थितियों को देखते हुए अदालत फिलहाल बच्चों के लिए उसे उपयुक्त मानती है।

हालांकि अदालत अन्विता को तीन हफ्तों का समय देती है, ताकि वह यह साबित कर सके कि वह अपने भाई-बहनों को सुरक्षित और स्थिर जीवन दे सकती है। इसके लिए उसे तीन अहम शर्तें पूरी करनी होंगी—

भाई-बहनों के नाम पर तय राशि जमा कर आर्थिक स्थिरता साबित करना

हेतल (नेहा एसके मेहता) की बाइपोलर स्थिति और सुहास (वरुण बडोला) की स्वास्थ्य चुनौतियों के बावजूद घर का माहौल शांत रखना

बच्चों के लिए सुरक्षित और स्थिर वातावरण तैयार करना

इस दौरान भाई-बहन चाहें तो अन्विता से मिल सकते हैं, लेकिन इन शर्तों को पूरा करने का दबाव उस पर लगातार बढ़ता जाता है। तलाक के दर्द से जूझ रही अन्विता को अब यह भी साबित करना है कि वह अपने परिवार को संभालने में सक्षम है।

अन्विता का किरदार निभा रहीं सुम्बुल तौकीर खान कहती हैं, “इन सीन को शूट करना मेरे लिए बेहद भावुक अनुभव था। अन्विता के लिए उसके भाई-बहन ही उसकी दुनिया हैं। कई बार शूटिंग के दौरान महसूस हुआ कि वह उन्हें खोने के डर से कितनी डरी हुई है, भले ही बाहर से मजबूत दिखने की कोशिश करती है। यह सिर्फ एक कोर्ट केस की कहानी नहीं, बल्कि परिवार को एक साथ रखने की जद्दोजहद है।”

अब सवाल यह है कि क्या अन्विता अदालत की तीनों शर्तें पूरी कर पाएगी और अपने भाई-बहनों की कस्टडी वापस जीत सकेगी?

जानने के लिए देखिए ‘इत्ती सी खुशी’, हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.