सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन गम्भीर

धनपतगंज/सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आजमगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही मारुती कार अज्ञात वाहन  के टक्कर से पल्टी खा गयी। जिसमें कार सवार चार लोग चोटिल हुये। चोटिलों को इलाज के लिये सीएचसी कूरेभार भर्ती कराया गया।

2

यह भी पढ़े - Lucknow News : व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कमी से व्यापारी परेशान, डीएम से की शिकायत

घटना के अनुसार रात 3 बजे लखनऊ जा रही मारुती कार up 50 ac 2539  माइल स्टोन 110पर पंहुची ही थी कि तेज रफ्तार पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। कार का संतुलन बिगडा और वह खड्ड मे जाकर पल्टी खा गयी। 

जिसमे बैठीबिंदू(40), शीला (42),भारती(41) तथा बद्री (40)  निवासी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ गम्भीर रुप से चोटिल हुये। मौके पर पंहुचे ओपीडा सुरक्षा कर्मियों ने चोटिलों को कार से बाहर.निकाल  सीएचसी कूरेभार भेज दिया है। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी परमात्मा  ने बताया कि  दुर्घटना ग्रस्त वाहन को खड्ड से बाहर निकाल लिया गया है। चोटिलों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.