सुलतानपुर : अपहरण के बाद युवक की हत्या, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के चांदा क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यहां बताया कि चांदा थाना क्षेत्र के साढ़ापुर गांव निवासी अमन यादव (24) को शनिवार की रात पड़ोस के गांव सफीपुर के रहने वाले कुछ अराजक तत्व मारपीट कर जबरन कार में बैठकर कहीं ले गये और फिर उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने रविवार को बताया कि अमन का शव रविवार को इब्राहिमपुर पुल के पास मिला। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इस घटना के सम्बंध में मयंक यादव और शिवम यादव नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़े - बलिया में बाइक नहर में गिरने से युवक की मौत

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.