Sultanpur News: तालाब में डूब रहे भाई को बचाने कूदी बहन, दोनों की दर्दनाक मौत

सुलतानपुर। जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बबरही गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय बालक तालाब में डूब रही भैंस को बचाने के लिए पानी में कूदा था, लेकिन खुद डूबने लगा। उसे डूबता देख 15 वर्षीय बहन भी बचाने के लिए तालाब में कूद गई, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।

थानाध्यक्ष विजय सिंह ने जानकारी दी कि बबरही गांव निवासी रामहित यादव की एक भैंस तालाब में फिसल कर गिर गई थी। उसे बचाने के प्रयास में उनका बेटा आदर्श यादव तालाब में कूद पड़ा, लेकिन तैरना न आने की वजह से वह डूबने लगा। भाई को डूबता देख बड़ी बहन विनीता यादव भी उसे बचाने के लिए तालाब में उतरी, पर वह भी पानी में समा गई।

घटना के दौरान गांव के एक व्यक्ति ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी असफल रहा। थोड़ी देर बाद दोनों के शव तालाब से निकाले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि रामहित यादव पेशे से गाड़ी चालक हैं और वर्तमान में कोलकाता में काम कर रहे हैं। हादसे वाला तालाब उनके घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिसे गांव के रामबहादुर यादव ने मछली पालन के लिए लिया हुआ है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.