Sultanpur News: सुलतानपुर में दर्दनाक हादसा, तेज आंधी में चलती कार पर गिरा पेड़, दो की मौके पर मौत

सुलतानपुर। जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र में बुधवार रात तेज आंधी ने एक बड़ा हादसा कर दिया। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर रामपुर स्थित पटेल ढाबे के पास एक चलती कार पर पेड़ गिर गया, जिससे कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कार चालक जितेंद्र वर्मा (42) और ओम प्रकाश वर्मा (45) के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाकर शवों को बाहर निकाला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े - Sultanpur News : पहली कक्षा के छात्र की डंडे से पिटाई, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि हादसा तेज आंधी के दौरान हुआ, जिससे हाईवे पर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित रहा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.