Bareilly News: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हादसा, चारधाम यात्रा पर गईं मां-बेटी समेत छह की दर्दनाक मौत

बरेली। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसे में बरेली की मां-बेटी समेत छह लोगों की जान चली गई। यह हादसा उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच हुआ, जब एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते क्रैश हो गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर हेलीकॉप्टर ने गंगोत्री से यमुनोत्री के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद उसमें तकनीकी गड़बड़ी आ गई और पायलट नियंत्रण खो बैठा, जिससे हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी के पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में बरेली की 79 वर्षीय राधा अग्रवाल और उनकी बेटी रुचि अग्रवाल की भी मौत हो गई। राधा अग्रवाल बरेली के आलमगीरी गंज स्थित पटवारी मंदिर के पास रहती थीं। उनकी बेटी रुचि अग्रवाल मुंबई की एक कंपनी में केमिकल इंजीनियर थीं। पति की मृत्यु के बाद राधा अग्रवाल पिछले दो वर्षों से बेटी के साथ मुंबई में ही रह रही थीं।

परिवार के सदस्य उमंग अग्रवाल के मुताबिक, मां-बेटी चारधाम यात्रा पर निकली थीं। हादसे की खबर जब बरेली पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया। शोक में डूबे परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग उनके घर पहुंचने लगे। फिलहाल परिजन शवों के बरेली पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
इंदौर। ऑल इंडिया एससी, एसटी, ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में प्रदेश...
सोनी सब के आगामी पौराणिक शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ में कुंती बनेंगी तोरल रसपुत्र
‘यादें’ में बड़ा मोड़: डॉक्टर का पद छोड़ने के बाद इंटर्न्स के सहायक बनेंगे डॉ. देव
पुणे के जेएम रोड पर नए फ्लैगशिप स्टोर के साथ यू.एस. पोलो एसोसिएशन ने बढ़ाई मौजूदगी
राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का ऑनलाइन सदस्यता अभियान संपन्न, शिक्षित और विकसित समाज पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.