Ballia News: बलिया डीएम की तत्परता, आकाशीय बिजली से मौत पर 48 घंटे में परिजनों को मिले चार-चार लाख रुपये

बलिया। जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवाने वाले रसड़ा तहसील के बस्तौरा निवासी मनोज सिंह और मलप हरसेनपुर निवासी प्रियांशु चौहान के परिजनों को प्रशासन ने महज 48 घंटे के भीतर राहत राशि मुहैया कराई है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी रसड़ा की रिपोर्ट के आधार पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मृतकों के परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। इसकी जानकारी आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ पीयूष कुमार ने दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : सरयू नदी में डूबे किशोर का शव 22 घंटे बाद बरामद

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.