Ballia News: बलिया पुलिस को बड़ी कामयाबी, गंभीर मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदरपुर पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने संगीन धाराओं में वांछित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एसीजेएम प्रथम बलिया द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक प्रशांत दूबे हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना सिकंदरपुर क्षेत्र के करमौता गांव से गौरव पुत्र कृष्णानंद, विक्रम पुत्र स्व. गिरधारी राम और उपेंद्र पुत्र स्व. रामइकबाल राम को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े - राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए

इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 511, 354 व 506 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल आशीष कुमार और अमित कुमार भी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.