Moradabad News: सड़क निर्माण प्रस्ताव की जांच में लापरवाही, डीपीआरओ वाचस्पति झा निलंबित

मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुरेर में प्रस्तावित 3.50 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य की जांच में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) वाचस्पति झा को निलंबित कर दिया गया है। शासन ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी अनुज सिंह की संस्तुति के आधार पर की है।

गौरतलब है कि विधानसभा याचिका समिति की ओर से भेजे गए प्रस्ताव की जांच के लिए निर्देश दिए गए थे कि डीपीआरओ स्वयं जांच कर यह सुनिश्चित करें कि प्रस्तावित सड़क पंचायत निधि से बन सकती है या नहीं। लेकिन वाचस्पति झा ने जांच का कार्य अपने अधीनस्थ कर्मचारी को सौंप दिया और उसी आधार पर याचिका समिति को रिपोर्ट भेज दी।

समिति ने रिपोर्ट को असंतोषजनक मानते हुए जिलाधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई की संस्तुति की। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने शासन को पत्र भेजकर डीपीआरओ की लापरवाही की जानकारी दी थी, जिसके आधार पर वाचस्पति झा को निलंबित कर दिया गया।

बता दें कि वाचस्पति झा ने 25 अक्टूबर 2023 को मुरादाबाद के जिला पंचायत राज अधिकारी का कार्यभार संभाला था।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.