सुलतानपुर : लंभुआ क्षेत्र का नाम रोशन, वैभव मिश्र बने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट, गांव में हुआ भव्य स्वागत

लंभुआ/सुलतानपुर। लंभुआ ब्लॉक के मुरारचक गांव निवासी अभय नारायण मिश्र के पुत्र और राजपति मिश्र के पौत्र वैभव मिश्र ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वैभव ने वर्ष 2024 में संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में सफलता हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की।

सीडीएस में चयन के बाद वैभव को भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला, जिला कन्नूर (केरल) में 18 माह का कठोर सैन्य प्रशिक्षण मिला। इस दौरान उन्होंने शारीरिक, मानसिक और तकनीकी सभी स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 29 नवंबर को आयोजित ऑटम टर्म–2025 की पासिंग आउट परेड में उन्हें औपचारिक रूप से लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्रदान किया गया। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने उन्हें वैच लगाकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अब वैभव भारतीय नौसेना में देश सेवा करेंगे।

यह भी पढ़े - वाराणसी एयरपोर्ट पर स्विस नागरिक के बैग से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद, पूछताछ के बाद छोड़ा गया

शैक्षिक पृष्ठभूमि की बात करें तो वैभव मिश्र ने केजी से लेकर बी.टेक तक की पढ़ाई उदयपुर, राजस्थान से पूरी की है और उनका डोमिसाइल भी उदयपुर (राजस्थान) का है। उनके पिता अभय नारायण मिश्र और माता मीरा देवी ने बचपन से ही अनुशासन और परिश्रम के संस्कार दिए। वहीं दादा राजपति मिश्र का सपना था कि परिवार का कोई सदस्य सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सेवा करे, जो अब साकार हो गया है।

39.jpg

पैतृक गांव मुरारचक पहुंचने पर वैभव के चाचा हर्षित मिश्र की ओर से भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में परिवारजनों के साथ क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। फूल-मालाओं से वैभव का जोरदार स्वागत किया गया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर दादा राजपति मिश्र ने भावुक होते हुए कहा कि यह उनके जीवन का सबसे गर्वपूर्ण क्षण है। स्वागत समारोह में देवी प्रसाद ओझा, दिनेश मिश्र, भूतपूर्व सैनिक श्रीनारायण मिश्र, प्रभुनाथ मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, एडवोकेट सत्य प्रकाश मिश्र, इच्छाराम तिवारी, वेद प्रकाश मिश्र, वीरेंद्र विक्रम मिश्र, शिक्षक अंजनी मिश्र, सत्येंद्र विक्रम मिश्र, भूपेंद्र मिश्र, शिव विशाल मिश्र, मनोराम मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.