- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सुल्तानपुर
- सुल्तानपुर: मुठभेड़ में विजय सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
सुल्तानपुर: मुठभेड़ में विजय सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
सुल्तानपुर कोतवाली नगर क्षेत्र दरियापुर के पल्लवी होटल के पास नारायनपुर निवासी विजय नारायण सिंह की गोली मार कर हत्या करने वाले मुख्य आरोपित को पुलिस ने सोमवार की आधी रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
एएसपी ने बताया कि मुख्य अरोपित अजय सिंह बीती रात ढाई बजे दरियापुर के पल्लवी होटल के पास मोटर साइकिल से आता दिखा। पुलिस को देखते ही उसने ताबड़तोड़ फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। इसमें अजय सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। उसके बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल और एक पिस्टल बरामद हुई हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि बहुचर्चित चिकित्सक हत्याकांड में नगर कोतवाली के नारायनपुर गांव निवासी विजय नारायन सिंह सह आरोपी था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 14 मार्च को जेल से बाहर आया था। रविवार को वह अपने साथी अनूप शर्मा (30) निवासी शास्त्रीनगर के साथ दरियापुर तिराहे पर स्थित एक बार में पार्टी कर रहा था। उसके साथी की वहां मौजूद लोगों से विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति अजय सिंह द्वारा विजय नारायण सिंह को गोली मार दी और उनकी मौत हो गई थी।
