- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सीतापुर
- सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे युवक की मौत
सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे युवक की मौत
On
सीतापुर: पिसावां थाना इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से किसान के बेटे की मौत हो गई। सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक खेत में काम कर रहा था। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए युवक भागा, इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तहसील प्रशासन को अवगत कराया है।
मृतक के पिता फूल सिंह ने बताया कि विक्रम भाइयों में सबसे छोटा था और वह बीए की पढ़ाई के साथ ही खेती में परिवार की मदद किया करता था। विक्रम की मौत से परिवार में शोक है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। एसडीएम महोली अभिनव राजा भार्गव ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत परिवार को मदद दिलाई जाएगी।
खबरें और भी हैं
45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद
By Parakh Khabar
जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
17 Oct 2026 06:38:50
बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
