Sitapur News: बारात से लौट रही वैन की पिकअप से टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिसवा मार्ग पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारातियों से भरी वैन और तेज रफ्तार पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महमूदाबाद में भर्ती कराया गया।

महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बकरापुर निवासी जसराम (45) अपने गांव के ही विमल कुमार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सदरपुर के वैरागीपुर गांव गए थे। शनिवार सुबह जब वे वैन से घर लौट रहे थे, तभी बेनीपुर गांव के मोड़ के पास उलटी दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी वैन को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - सीतापुर: पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की जिद, बच्चों संग कोतवाली पहुंची विवाहिता

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।

इलाज के दौरान जसराम की मौत

प्राथमिक उपचार के बाद जसराम की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अन्य घायलों की हालत स्थिर

घायलों में शामिल सुनील (28), प्रदीप (16) और छोटू (20) को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

परिवार में मचा कोहराम

जसराम की मौत से परिवार में गम का माहौल है। पत्नी मालती देवी और बच्चे अमित कुमार (18) व सुधा (22) का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिकअप चालक की लापरवाही से हुआ हादसा?

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.