Journalist Murder case: पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड, आक्रोश बढ़ा, न्याय और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

महोली/सीतापुर: पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में पत्रकारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है। परिजनों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक प्रशासन से ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प

शनिवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद राघवेंद्र बाजपेई का शव उनके पैतृक कस्बा महोली लाया गया। रविवार को जिले समेत अन्य जनपदों से सैकड़ों लोग उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इसी बीच, परिवार ने प्रशासन से न्याय और मुआवजे की मांग की, लेकिन जब कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला, तो आक्रोश भड़क उठा।

यह भी पढ़े - Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद

रविवार दोपहर जब परिवार के लोग शव को बाहर निकालकर प्रदर्शन करने लगे, तो पुलिस से झड़प हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और जबरन हटाने की कोशिश की।

पत्रकार संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

प्रदेशभर के पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों ने साफ कहा है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मुआवजा और न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.