- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा पर बनी फिल्म ‘शतक’ की सराहना की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा पर बनी फिल्म ‘शतक’ की सराहना की
On
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर फिल्म निर्माता वीर कपूर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक–संघ के 100 वर्ष’ को लेकर चर्चा हुई।
भेंट के दौरान फिल्म निर्माता वीर कपूर ने मुख्यमंत्री को फिल्म के निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म संघ की सौ वर्षों की यात्रा, उसके वैचारिक आधार और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों को दर्शाती है। इस अवसर पर फिल्म का पोस्टर भी मुख्यमंत्री को भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा कीं। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
खबरें और भी हैं
असली डॉक्टरों को देखकर किरदार को समझने में मदद मिली: सृष्टि सिंह
By Parakh Khabar
अमृता ने एआई आधारित क्लिनिकल असिस्टेंट ‘मेडसम’ लॉन्च किया
By Parakh Khabar
Latest News
20 Feb 2026 19:21:38
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बजट सत्र के समापन पर विधानसभा को संबोधित करते हुए...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
