- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘दूसरे मौके का विचार मेरे लिए बेहद निजी है’: सोनी सब के शो ‘यादें’ में मुख्य भूमिका निभा रहे इक़बाल
‘दूसरे मौके का विचार मेरे लिए बेहद निजी है’: सोनी सब के शो ‘यादें’ में मुख्य भूमिका निभा रहे इक़बाल ख़ान
मुंबई। सोनी सब जल्द ही नया टेलीविजन शो ‘यादें’ लेकर आ रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई इटैलियन सीरीज़ डीओसी – नेले तुए मानी का भारतीय रूपांतरण है। यह शो ज़िंदगी में मिलने वाले दूसरे मौक़े, पहचान और आत्म-खोज की कहानी को दर्शाता है। शो में अभिनेता इक़बाल ख़ान डॉ. देव की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक हादसे के बाद अपनी आठ साल की यादें खो देता है और फिर अपनी ज़िंदगी को नए सिरे से शुरू करता है।
इक़बाल ख़ान के अनुसार, उन्हें सबसे अधिक प्रभावित वह बदलाव करता है जो दूसरे मौके के बाद इंसान के भीतर आता है। उनकी दोस्त ने अपनी पुरानी ज़िंदगी में लौटने की कोशिश करने के बजाय आगे बढ़ने का फैसला किया। उसने अपने जीवन की गति को धीमा किया, अधिक सजग होकर जीना शुरू किया और अपनी आदतों, रिश्तों व प्राथमिकताओं पर नए सिरे से विचार किया।
अपने अनुभव साझा करते हुए इक़बाल ख़ान ने कहा, “दूसरे मौके का विचार मेरे लिए बेहद निजी है। अक्सर हम सोचते हैं कि दूसरा मौका अतीत को सुधारने के लिए होता है, लेकिन वास्तव में यह ज़िंदगी को नए नज़रिए से जीने का अवसर देता है। यह आपको ज़्यादा जिम्मेदार और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है।”
उन्होंने कहा कि यही भाव उनके किरदार डॉ. देव में भी झलकता है। “आठ साल की यादें खोने के बाद डॉ. देव को अपनी ज़िंदगी फिर से बनानी पड़ती है। इस प्रक्रिया में वह न सिर्फ एक बेहतर इंसान बनता है, बल्कि एक ज़्यादा संवेदनशील और दयालु डॉक्टर के रूप में भी उभरता है,” उन्होंने कहा।
‘यादें’ शो के ज़रिए सोनी सब एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी दर्शकों के सामने लाने जा रहा है, जो ज़िंदगी में मिले दूसरे मौके के महत्व को रेखांकित करती है।
