- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सीतापुर
- सीतापुर में अपने प्रेमी के लिए सलमा से राधा बनी युवती - मंदिर में की शादी
सीतापुर में अपने प्रेमी के लिए सलमा से राधा बनी युवती - मंदिर में की शादी
सीतापुर: रामकोट थाना इलाके में सलमा बानो से राधा बनकर एक युवती ने अपने प्यार को मंजिल पर पहुंचा दिया है। गैर समुदाय से हिन्दू धर्म अपनाकर राधा ने हिन्दू संगठन के नेताओ की मौजूदगी में अपने प्रेमी राज के साथ मंदिर में शादी रचा ली। दोनो के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। शहर के बाहर स्थित काली माता मंदिर में राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिन्दू ने दोनो की शादी कराकर उन्हें सकुशल घर भेज दिया।

शहर के बाहर स्थित काली माता मंदिर में युवक राज ने अपनी प्रेमिका राधा की मांग में सिंदूर भरकर अग्नि के साथ फेरे लेते हुए साथ जन्मों तक स्था निभाने की कसमें खाई। समाज की सभी दहलीजों को पारकर युवक राज की मां भी इस शादी में पहुंची लेकिन युवती के परिवार वालो ने इस शादी से दूरी बनाये रखी। प्रेमी युगल की शादी करा राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिन्दू ने बताया कि वह लगातार ऐसी युवतियों की शादी कराते रहते है जो अपने धर्म विशेष को छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी के साथ रहना चाहते है।सीतापुर: रामकोट थाना इलाके में सलमा बानो से राधा बनकर एक युवती ने अपने प्यार को मंजिल पर पहुंचा दिया है। गैर समुदाय से हिन्दू धर्म अपनाकर राधा ने हिन्दू संगठन के नेताओ की मौजूदगी में अपने प्रेमी राज के साथ मंदिर में शादी रचा ली। दोनो के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध थे।
