Shahjahanpur News: अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का कुंडरा में हुआ अंतिम संस्कार

शाहजहांपुर/बंडा: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का शनिवार को उनके पैतृक गांव कुंडरा में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र के कई नेता और हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

लंबे समय से बीमार चल रहे थे नौरंग यादव

बंडा के गांव कुंडरा निवासी नौरंग यादव, जो बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के पिता थे, बीते कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। ब्रेन हैमरेज के बाद उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। राजपाल यादव, जो उस समय थाईलैंड में थे, पिता की तबीयत खराब होने की खबर सुनकर एम्स पहुंचे। शुक्रवार सुबह नौरंग यादव का एम्स में निधन हो गया।

गांव में शोक की लहर

पिता के निधन की खबर सुनते ही राजपाल यादव पार्थिव शरीर के साथ अपने पैतृक गांव कुंडरा पहुंचे। शुक्रवार को उनके शव के गांव पहुंचने पर लोगों का दिनभर आना-जाना लगा रहा। शनिवार सुबह अंतिम संस्कार के समय भी बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, नेता और परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

अंतिम विदाई में शामिल हुए लोग

अंतिम संस्कार के दौरान राजपाल यादव, उनके भाई श्रीपाल यादव, इंद्रपाल यादव, चंद्रपाल यादव, राजेश यादव और सत्यपाल यादव सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। श्रीपाल यादव ने सभी रस्मों को पूरा करते हुए अपने पिता को अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर भाजपा सांसद अरुण सागर, विधायक चेतराम, ज्योत्स्ना कश्यप, जयेश प्रसाद और रिंकू यादव सहित हजारों लोग मौजूद थे। पूरा गांव शोकमग्न रहा और लोगों ने नौरंग यादव को नम आंखों से विदा किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.