- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- शाहजहांपुर
- Shahjahanpur News: छात्रा की फर्जी आइडी पर गलत फोटो डाले, रिपोर्ट दर्ज
Shahjahanpur News: छात्रा की फर्जी आइडी पर गलत फोटो डाले, रिपोर्ट दर्ज
On
शाहजहांपुर: निगोही क्षेत्र में एक छात्रा की फर्जी आइडी बनाकर फोटो लगा लिया। आरोपी आइडी पर गलत फोटो और गलत शब्द डालता है, जो देखने व सुनने लायक नहीं है। छात्रा ने शर्म के कारण स्कूल जाना छोड़ दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। निगोही थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि 13 साल की पुत्री कक्षा नौ में पढ़ती है।
परिवार के लोगों को घर से निकलने में शर्म आ रही है। उसकी बेटी शर्म के कारण स्कूल नहीं जा रही है। मानसिक रुप से उसकी बेटी परेशान है। पीड़ित व्यक्ति ने थाने पर तहरीर दी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने एसपी को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया। एसपी के आदेश पर निगोही थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी अशोक मीणा ने साइबर क्राइम को जांच सौपी है।
खबरें और भी हैं
बलिया में गोवंश तस्करी से अर्जित संपत्ति जब्त, दो पिकअप वाहन सीज
By Parakh Khabar
Latest News
17 Apr 2026 06:14:48
दिल्ली, अप्रैल 2026 : ग्लोबल फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी, अपैरल ग्रुप ने एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए,...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
