Prayagraj News: ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़े दो व्यापारी, तेजाब फेंकने से तीन महिलाएं झुलसीं

प्रयागराज, नैनी: नैनी कोतवाली क्षेत्र के कॉटन मिल तिराहे पर गुरुवार रात करीब 8:30 बजे ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर दो व्यापारियों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट, पथराव और तेजाब फेंकने तक की नौबत आ गई। इस घटना में तीन महिलाएं झुलस गईं और कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार, कॉटन मिल तिराहा निवासी किराना व्यापारी अजय कुमार और टी स्टॉल व परचून दुकानदार लवली गुप्ता के बीच लंबे समय से व्यापारिक प्रतिस्पर्धा चली आ रही थी। गुरुवार रात ग्राहकों को अपनी दुकान पर बुलाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जो जल्द ही बच्चों के बीच झगड़े में बदल गई।

यह भी पढ़े - Ballia News : विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, समय पर जांच और उपचार पर दिया गया जोर

कुछ ही मिनटों में यह विवाद मारपीट और पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। तभी लवली गुप्ता ने कांच की बोतल में भरा तेजाब अजय कुमार के परिवार पर फेंक दिया, जिससे तीन महिलाएं झुलस गईं। इस पर अजय कुमार के परिवार वालों ने पथराव कर दिया, जिससे लवली गुप्ता के सिर में गंभीर चोट आई।

पुलिस की देरी, मौके पर हंगामा

करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच हंगामा चलता रहा, लेकिन पुलिस देर से मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को नैनी कोतवाली ले जाकर घायलों को इलाज के लिए भेजा।

जांच जारी, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.