Prayagraj News: सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को होगी सुनवाई

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर बुधवार को सुनवाई टल गई। अब इस याचिका पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। यह मामला लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है। न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की एकलपीठ के समक्ष याचिका पर सुनवाई होनी थी।

दरअसल, 8 अप्रैल 2024 को मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में नगर निगम के अवर अभियंता शिवमोहन की तहरीर पर रुचि वीरा और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। शिवमोहन उस समय लोकसभा चुनाव के दौरान मजिस्ट्रेट एफएसटी थर्ड के रूप में तैनात थे। प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 188 और 171एच के तहत आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़े - Prayagraj News : बालिग जोड़ों के खिलाफ FIR पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- पुलिस भारी नुकसान कर रही

एफआईआर में सपा सांसद रुचि वीरा के अलावा कांग्रेस नेताओं असद मौलाई, खुर्शीद अनवर, नदीम और नईम के नाम भी शामिल हैं। आरोप है कि 8 अप्रैल की रात कांग्रेस नेता असद मौलाई के आवास पर बिना अनुमति एक जनसभा आयोजित की गई थी, जिसमें 50 से 60 लोग मौजूद थे। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के चलते यह मामला दर्ज किया गया।

रुचि वीरा ने इस एफआईआर को रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। अब इस याचिका पर 28 अप्रैल को फिर सुनवाई होगी, जबकि इसी मामले में 29 अप्रैल को मुरादाबाद के एसीजेएम कोर्ट में भी सुनवाई निर्धारित है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.