Prayagraj News: गर्लफ्रेंड के विवाद में छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, देसी बम से हमला, एक घायल

Prayagraj News: प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में रविवार देर शाम छात्रों के दो गुटों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बीएचएस स्कूल के सामने हुई इस झड़प में एक गुट ने देसी बम का इस्तेमाल किया, जिससे एक छात्र आंशिक रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, इंटरमीडिएट का एक छात्र एक युवती के साथ दोस्ती में था, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। इसके बाद युवती की दूसरे छात्र से नजदीकियां बढ़ गईं, जिससे दोनों छात्रों के बीच तनाव पैदा हो गया।

यह भी पढ़े - Prayagraj News : बालिग जोड़ों के खिलाफ FIR पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- पुलिस भारी नुकसान कर रही

रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे, तीन युवक बाइक से बीएचएस के मुख्य गेट के पास पहुंचे, जहां पहले से घात लगाए बैठे दूसरे गुट के छात्रों ने उन्हें रोक लिया। बाइक रुकते ही मारपीट शुरू हो गई और एक युवक ने देसी बम से हमला कर दिया। इस हमले में ऋषि नामक युवक घायल हो गया। धमाके की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई और राहगीर सहम गए।

घायल छात्र को उसके साथी इलाज के लिए अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक सफेद रंग की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने तीन-चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवक को मामूली चोटें आई हैं और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.