प्रतापगढ़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रेस स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में नवगठित जिला स्तरीय प्रेस स्थायी समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सविता यादव ने बताया कि प्रशासन एवं पत्रकार के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला प्रेस स्थायी समिति की बैठक आयोजित की जाती है। जनपद एवं ग्रामीण स्तर के पत्रकारों के उत्पीड़न की समस्याओं से सम्बन्धित विचार विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों के द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में पत्रकारों के लिये पहले मेडिकल कालेज में सुविधा मिलती थी जो अब नही मिल रही है जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि मुख्य चिकित्साधिकारी को पूर्व की भांति पत्रकारों को सुविधा उलपब्ध कराने हेतु निर्देशित किया जायेगा।

समिति के सदस्यांं द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत समस्त थानों, तहसीलों एवं ब्लाकों पर सूचना विभाग के माध्यम से पत्रकारों की एक सूची उपलब्ध करा दी जाये जिससे सही पत्रकारों की पहचान की जा सके जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया की सूची एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष से ग्रामीण पत्रकारों की सूची मंगाकर पुलिस विभाग के माध्यम से जनपद के थानों उपलब्ध करा दिया जाये। समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि पत्रकारों द्वारा जनपद के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों की प्रेस ब्रीफिंग लेकर गलत तरीके से न्यूज प्रकाशित/प्रसारित करते रहते है।

जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के द्वारा किसी प्रकार की प्रेस ब्रीफिंग न दी जाये उसके लिये जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ही अधिकृत है। जनपद में पत्रकारों की कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना समिति के द्वारा जिला सूचना अधिकारी को अवगत कराया जाये जिससे प्रकरण का निस्तारण कराया जा सके। समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि राजापाल चौराहें से चौक घंटाघर रोड पर जाम की समस्या बहुत अधिक रहती है, यह भी अवगत कराया गया कि इस रोड पर मेडिकल कालेज के खुलने वाले गेट को बन्द कराकर कांशी राम कालोनी की तरफ से आना वाला रोड ही चालू रखा जाये तो जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। 

जिस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि इस विषय पर विचार विमर्श करके उचित कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत समिति के सदस्यों से कहा कि जनपद से सम्बन्धित तथ्यात्मक समाचारों को प्रकाशित किया जाये जिससे कोई भ्रम की स्थिति न उत्पन्न होने पाये। बैठक में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सविता यादव, प्रधान सहायक मो0 नसीम सहित जिला स्तरीय प्रेस स्थायी समिति के सदस्य क्रमशः शिवकुमार सिंह, गिरिजेश तिवारी, जयसिह बहादुर सिंह व रंजन त्रिपाठी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: हत्या के प्रयास का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर चाकू से हमले का आरोप बलिया: हत्या के प्रयास का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर चाकू से हमले का आरोप
दुबहड़ (बलिया)। दुबहड़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त पंकज...
बलिया: जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित
बलिया: सरयू नदी की कटान से परेशान ग्रामीण करेंगे तहसील का अनिश्चितकालीन घेराव
बलिया: छह माह पहले किशोरी को भगाने का आरोप, शिकायत करने पर परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
बलिया: जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.