पीलीभीत: शादी में गई थी महिला...इधर चोरों ने खंगाल दिया घर

पूरनपुर। बेटे के दोस्त की शादी में गई महिला के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घर में घुसे चोर नकदी और सामान समेट ले गए। पुलिस दिनभर घटना को छिपाने में जुटी रही। 

बता दें कि नगर के मोहल्ला अहमदनगर की शहनाज पत्नी फिरोज अपने बेटे के साथ घर में रहती है। उनके बेटे का दोस्त शेरपुरकलां में रहता है। शनिवार को दोस्त की शादी थी। शहनाज अपने बेटे के दोस्त की शादी में शेरपुर कला गई थी। उनके घर में ताला लगा हुआ था। रात में चोरों ने उनके घर की अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और बीस हजार की नकदी चोरी कर ली। सुबह शहनाज अपने घर पर पहुंची। घर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने महिला के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस महिला के घर हुई घटना को छिपाने की कोशिश करती रही। फिलहाल घटना के बाद चोरी को लेकर दहशत बनी रही।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.